---Advertisement---

Tata New Cars Launch 2027: टाटा मोटर्स लॉन्च करेगी 5 नई कारें, डीलर मीट में हुआ बड़ा खुलासा

By: Mohd Hafiz

On: Monday, July 28, 2025 9:34 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Tata New Cars Launch 2027 प्लान के तहत Tata Motors 5 नई कारें लॉन्च करने जा रही है। जानें कौन-कौन सी होंगी ये नई कारें, क्या होंगे इनके फीचर्स और कब होंगी लॉन्च – डीलर मीट से लीक हुआ प्लान।

Tata Motors अब सिर्फ EV मार्केट में ही नहीं, बल्कि हर सेगमेंट में अपनी पकड़ मज़बूत करने जा रही है। 2025 में आयोजित एक हाई-लेवल डीलर मीटिंग में कंपनी ने अपने आने वाले प्लान्स से पर्दा उठाया। और इस खुलासे ने पूरे ऑटोमोबाइल सेक्टर में हलचल मचा दी है।

कंपनी की योजना है कि 2027 तक Tata Motors के पोर्टफोलियो में कुल 15 कार मॉडल्स (नेमप्लेट्स) होंगे। वर्तमान में टाटा की 8 प्रमुख नेमप्लेट्स हैं – Tiago, Tigor, Punch, Altroz, Nexon, Curvv, Harrier और Safari। यानी आने वाले दो वर्षों में टाटा 5 नई कारों को लॉन्च करेगी, जिनमें बिल्कुल नए मॉडल शामिल होंगे, ना कि मौजूदा कारों के नए वर्जन।

READ MORE  'नूंह हिंसा मामला: विधायक मामन खान को दो मामलों में जमानत मिली, लेकिन इसके बावजूद वह अब भी जेल में ही रहेंगे।'

कौन-कौन सी होंगी Tata की 5 नई कारें?

1. Tata Sierra (ICE & EV दोनों में)

यह टाटा की सबसे चर्चित वापसी करने वाली SUV है। इसे 2025 Auto Expo में शोकेस किया गया और इसकी टेस्टिंग भारत में शुरू भी हो चुकी है। इसका प्रोडक्शन मॉडल जल्द ही लॉन्च हो सकता है।

2. Tata Avinya Concept 1 (EV & ICE)

2022 में शोकेस की गई Avinya Electric Concept अब प्रोडक्शन के लिए तैयार की जा रही है। यह टाटा की प्रीमियम EV रेंज में शामिल होगी।

Tata Avinya
Tata Avinya

3. Tata Avinya X Concept (Upcoming EV)

इसका प्रदर्शन 2025 Auto Expo में Sierra के साथ किया गया था। यह भी EV और ICE दोनों वेरिएंट्स में आने की संभावना है।

READ MORE  IPL 2025: वसीम जाफर की बड़ी भविष्यवाणी, ये दो खिलाड़ी जीतेंगे ऑरेंज और पर्पल कैप!
Tata Avinya X
Tata Avinya X

बाकी 2 कारें कौन सी हो सकती हैं?

टाटा ने बाकी की 4 कारों के नाम या डिज़ाइन को गोपनीय रखा है। लेकिन एक इंटरनल रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से:

  • 2 कारें होंगी ICE (Product A & Product B)
  • 2 कारें होंगी EV (Product X & Product Y)

कयास लगाए जा रहे हैं कि इनमें Hexa और Xenon जैसे पुराने पॉपुलर मॉडल्स की वापसी हो सकती है। Hexa एक पावरफुल 4X4 SUV थी, वहीं Xenon एक अफॉर्डेबल पिकअप ट्रक।

Tata New Cars Launch 2027 – टाटा के मेगा प्लान की झलक

  • 5 New Nameplates by 2027
  • 23 Facelifts & Refreshes across all segments
  • Strong push in EV + ICE दोनों सेगमेंट्स
  • पुरानी Iconic कारों की वापसी की संभावनाएं – Hexa, Xenon, Indica, Nano, Sumo
READ MORE  Updated Mahindra Thar 3-door भारत में लॉन्च, कीमत ₹9.99 लाख से शुरू

लॉन्च टाइमलाइन – कब आएंगी ये कारें?

टाटा का लक्ष्य है कि यह सभी 5 नई कारें 2027 से पहले बाजार में आ जाएं। Sierra सबसे पहले लॉन्च हो सकती है, उसके बाद Avinya और बाकी मॉडल्स चरणबद्ध तरीके से पेश किए जाएंगे।

Mohd Hafiz

Mohd Hafiz is a Crypto News Analyst and Content Writer with over 2 years of experience in blogging and digital publishing. He covers Bitcoin, altcoins, crypto market trends, price predictions, and blockchain developments, providing readers with reliable and up-to-date cryptocurrency insights.
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment