---Advertisement---

Updated Mahindra Thar 3-door भारत में लॉन्च, कीमत ₹9.99 लाख से शुरू

By: Mohd Hafiz

On: Saturday, October 4, 2025 7:11 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भारत में अपनी लोकप्रिय लाइफस्टाइल SUV का updated Mahindra Thar 3-door मॉडल लॉन्च कर दिया है। इस दमदार SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹9.99 लाख रखी गई है। नए वर्ज़न में हल्के कॉस्मेटिक बदलाव, प्रीमियम इंटीरियर और कई नए फीचर्स दिए गए हैं, जिससे यह और भी ज्यादा पावरफुल और मॉडर्न बन गई है।

एक्सटीरियर अपडेट्स

अपडेटेड थार अब और भी आकर्षक लुक में आती है। इसमें नया टू-टोन ग्रिल और डुअल-टोन बंपर दिया गया है। जबकि 18-इंच अलॉय व्हील्स और हेडलैम्प डिज़ाइन पहले जैसा ही रखा गया है। कलर ऑप्शंस में अब Tango Red और Battleship Grey जैसे दो नए शेड्स जोड़े गए हैं।

READ MORE  Wild Animals: घर में घुसा 'कब्र खोदने वाला' बिज्जू, रेस्क्यू टीम की भी फूली सांसें

प्रीमियम इंटीरियर और कम्फर्ट

SUV के केबिन को और ज्यादा प्रीमियम बनाया गया है। इसमें अब ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड लेआउट, नया स्टीयरिंग व्हील और सेकेंड रो के लिए AC वेंट्स मिलते हैं। ड्राइवर के लिए स्लाइडिंग आर्मरेस्ट और ऑटोमैटिक वेरिएंट में डेड पेडल दिया गया है। इसके अलावा पावर विंडो डोर पैड्स पर, रियर कैमरा, रियर वॉश और वाइपर, इंटरनल फ्यूल लिड ओपनर और A-पिलर असिस्ट हैंडल जैसी सुविधाएं जोड़ी गई हैं।

Updated Mahindra Thar 3-Door Launched
Updated Mahindra Thar 3-Door Launched

टेक्नोलॉजी और नए फीचर्स

सबसे बड़ा बदलाव है 26.03 सेमी का HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जिसमें Android Auto और Apple CarPlay का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ टाइप-C चार्जिंग पोर्ट्स, टायर डायरेक्शन मॉनिटरिंग सिस्टम और Adventure Stats Gen II दिया गया है, जो ऑफ-रोडिंग के दौरान altitude, tyre pressure, steering angle और trip details जैसी जानकारियां रियल टाइम में दिखाता है।

READ MORE  Realme 12X 5G पर ₹7,000 का बंपर डिस्काउंट! यह है आखिरी मौका

इंजन और ट्रांसमिशन

अपडेटेड थार में इंजन ऑप्शंस पहले जैसे ही हैं –

  • 2.0-लीटर mStallion टर्बो पेट्रोल – 150 hp, 320 Nm
  • 2.2-लीटर mHawk डीज़ल – 130 hp, 300 Nm
  • 1.5-लीटर D117 CRDe डीज़ल – 117 hp, 300 Nm

ट्रांसमिशन ऑप्शंस में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलते हैं, जो RWD और 4X4 वर्ज़न में उपलब्ध हैं।

वेरिएंट्स और सेफ्टी

अपडेटेड Mahindra Thar 3-डोर को AXT और LXT वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।

  • AXT (₹9.99 लाख से शुरू): डुअल एयरबैग्स, ABS + EBD, ESP, हिल-होल्ड असिस्ट और नया डैशबोर्ड।
  • LXT (टॉप वेरिएंट): अलॉय व्हील्स, क्रूज़ कंट्रोल, Adventure Stats Gen II, रियर कैमरा, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम और 6 स्पीकर्स।
READ MORE  Haryana Part-Time Daily Wages 2025: हरियाणा सरकार ने बढ़ाया दिहाड़ी और पार्ट-टाइम कर्मचारियों का वेतन, 1 जनवरी से लागू होंगे नए रेट
Updated Mahindra Thar 3-Door Launched in India
Updated Mahindra Thar 3-Door Launched in India

अपडेटेड Mahindra Thar 3-डोर – मुख्य हाइलाइट्स

  • शुरुआती कीमत: ₹9.99 लाख (एक्स-शोरूम)
  • वेरिएंट्स: AXT और LXT
  • इंजन ऑप्शंस: पेट्रोल + डीज़ल, MT/AT, RWD और 4X4
  • नए फीचर्स: HD टचस्क्रीन, एडवेंचर स्टैट्स Gen II, प्रीमियम इंटीरियर और प्रैक्टिकल अपडेट्स

Mohd Hafiz

Mohd Hafiz is a Crypto News Analyst and Content Writer with over 2 years of experience in blogging and digital publishing. He covers Bitcoin, altcoins, crypto market trends, price predictions, and blockchain developments, providing readers with reliable and up-to-date cryptocurrency insights.
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment