---Advertisement---

Nuh News: रिश्ता तय होने से पहले सड़क हादसे में गई साहिल की जान, खुशी का माहौल पलभर में बना मातम

By: Mohd Hafiz

On: Tuesday, July 29, 2025 12:32 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Nuh News: सिंगार गांव में उस समय खुशियों का माहौल था, जब 21 वर्षीय साहिल का रिश्ता तय करने के लिए लड़की पक्ष के लोग उसके घर पहुंचे थे। घर में मेहमानों की खातिरदारी चल रही थी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। चंद पलों में खुशियों से भरे घर में मातम पसर गया जब साहिल की मौत की खबर घर पहुंची।

रिश्ते से पहले ही छिन गया लाल

जानकारी के अनुसार, साहिल आईटीआई का छात्र था और अपने बहन के घर गया हुआ था। उसी दौरान परिवार ने उसे फोन कर जानकारी दी कि रिश्ता तय करने के लिए लड़की वाले घर आए हैं और उसे जल्द घर पहुंचने को कहा। परिवार के बुलावे पर साहिल अपनी बहन के घर से अपने गांव लौट रहा था।

READ MORE  Top 10 Motorcycles July 2025 – Hero Splendor, Shine, Pulsar & Classic 350 Dominate Sales
सगाई से पहले लड़के की मोत
सगाई से पहले लड़के की मोत

चंदनकी के पास हुआ हादसा

रास्ते में पुन्हाना-नगीना मार्ग स्थित चांदनकी के पास उसका परिजन शहाबुद्दीन खड़ा था। साहिल ने उसे देखा और उसके पास रुककर बातचीत करने लगा। लेकिन उसी दौरान पुनाना की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप गाड़ी ने साहिल को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि साहिल की मौके पर ही मौत हो गई।

खुशियों से मातम में बदला घर

जैसे ही साहिल की मौत की खबर उसके घर पहुंची, पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जहां कुछ समय पहले मेहमानों के स्वागत में व्यस्त परिवार था, वहां अब सन्नाटा और आंसुओं का माहौल था। रिश्तेदारों की मौजूदगी में यह हादसा और भी ज्यादा दर्दनाक हो गया।

READ MORE  Haryana News: हरियाणा PDS सरसों तेल नया रेट जुलाई 2025: अब 2 लीटर तेल ₹100 में, पहले ₹40 में मिलता था

Mohd Hafiz

Mohd Hafiz is a Crypto News Analyst and Content Writer with over 2 years of experience in blogging and digital publishing. He covers Bitcoin, altcoins, crypto market trends, price predictions, and blockchain developments, providing readers with reliable and up-to-date cryptocurrency insights.
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment