BSNL 4G Coverage Start: बीएसएनएल की 4G सर्विस शुरू, फ्री में मिलेगा नया सिम कार्ड

By
On:
Follow Us

BSNL 4G Coverage Start: बड़ी खुशखबरी, बीएसएनएल की 4G सर्विस शुरू, फ्री में मिलेगा नया सिम कार्ड

BSNL ने नोचिली, कोलाथुर, पल्लीपेट, थिरुवेल्लावॉयल और पोन्नेरी जैसे क्षेत्रों में अपनी 4G सेवाएं शुरू कर दी हैं। जल्द ही यह सेवा तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में भी उपलब्ध होगी, जैसा कि बीएसएनएल के अधिकारियों ने बताया है।

बीएसएनएल ने शिवरात्रि के मौके पर तमिलनाडु के तिरुवनलूरपुरम जिले से 4G सेवाओं का विस्तार शुरू किया है। इससे पहले भी कई राज्यों में बीएसएनएल की 4G सेवाएं उपलब्ध हो चुकी हैं। बीएसएनएल का दावा है कि उनकी 4G सेवा बेहतरीन कनेक्टिविटी के साथ मिलेगी।

READ MORE  Nubia Z80 Ultra लॉन्च अक्टूबर में: Snapdragon 8 Elite Gen 5, 144Hz डिस्प्ले और दमदार कैमरा

नोचिली, कोलाथुर, पल्लीपेट, थिरुवेल्लावॉयल और पोन्नेरी के लोग पहले से ही बीएसएनएल 4G का लाभ उठा रहे हैं। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जल्द ही चेन्नई में भी यह सेवा शुरू की जाएगी, जिससे वहां के ग्राहक भी 4G सेवाओं का फायदा उठा सकें।

जानकारी के अनुसार, कांचीपुरम और चैंगलपट्टू जिलों के निवासियों को भी जल्द ही बीएसएनएल 4G की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, बीएसएनएल के फेस टू प्रोजेक्ट का नया हिस्सा शुरू किया जाएगा, जिसे यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन द्वारा वित्तपोषित किया जाएगा। यह एक बड़ा प्रोजेक्ट होगा और मेक इन इंडिया को भी बढ़ावा देगा।

ग्राहकों को विशेष ऑफर और छूट दी जा रही हैं, जिसमें सिम कार्ड मुफ्त में उपलब्ध होंगे। 4G सिम कार्ड बिल्कुल निशुल्क मिलेंगे और यह ऑफर 30 सितंबर तक लागू रहेगा। ग्राहक ऑनलाइन माध्यम से भी सिम कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

READ MORE  New Districts in Haryana: हरियाणा में बनने जा रहे 5 नए जिले, जानें कौन-कौन से शहर हो सकते हैं नए जिले

Mohd Hafiz

Hello Friends, I am Mohd Hafiz. I am a Blogger and Content Writer at Mewat News Website. I have 2 years experience in Blogging and Content Writing in various fields like Govt. Job Updates and news updates.

For Feedback - mohdhafizatdc1@gmail.com

Leave a comment