---Advertisement---

Tiger in Nuh: हरियाणा के नूंह में तेंदुआ दिखने से गांव में दहशत, वन विभाग की टीम ने लगाया पिंजरा

By: Mohd Hafiz

On: Sunday, August 25, 2024 8:28 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

हरियाणा के नूंह जिले के मोहमदपुर गांव में तेंदुए के दिखाई देने से ग्रामीणों के बीच भय का माहौल बन गया है। तेंदुए की खोज के लिए वन विभाग की टीम ने मौके पर जाल और पिंजरा लगाया है।

Tiger Seen in Nuh Villages

नूंह: नूंह जिले के पिनगवां खंड के मोहमदपुर गांव में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। गांव वालों का कहना है कि तेंदुआ जंगल में एक पेड़ के नीचे देखा गया और फिर पास के खेतों में चला गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए की खोजबीन की और उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया। पिंजरे में बकरी के बच्चे को रखा गया है ताकि तेंदुआ शिकार की गंध से आकर्षित होकर फंस जाए। गांव में अनाउंसमेंट भी कराया गया है, जिसमें लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

READ MORE  हरियाणा में कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों के लिए सरकार ने स्थायी भर्ती के लिए दरवाजा खोले।

ग्रामीणों में भय का माहौल

शुक्रवार दोपहर को तेंदुए के मोहमदपुर गांव में दिखने से ग्रामीणों में खौफ फैल गया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ सबसे पहले एक 15 वर्षीय लड़के ने देखा था, जिसके बाद वह बाजरे के खेत में चला गया। इस घटना के बाद, गांव में तेंदुए के बारे में अनाउंसमेंट कर सभी को सावधान किया गया। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने जंगल में पहुंचकर तेंदुए की खोजबीन की और ज्वार के खेत के पास पिंजरा लगाया।

कई दिनों से मिल रही थी तेंदुए की सूचना

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से आसपास के गांवों में तेंदुए के दिखाई देने की खबरें आ रही थीं। आज तेंदुआ मोहमदपुर गांव में दिखाई देने से पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है, और लोग सुरक्षा के लिए गांव के चारों ओर पहरा दे रहे हैं। वन विभाग की टीम देर रात तक गांव के जंगल में मौजूद रही। दो दिन पहले, तेड गांव के एक तालाब में भी तीन तेंदुओं के देखे जाने की खबर मिली थी। कुल मिलाकर, तेंदुआ कई दिनों से तेड, फिरोजपुर तेड, मोहमदपुर, शिकरावा आदि गांवों के जंगलों में घूम रहा है।

READ MORE  Aadhaar Supervisor Vacancy 2025 Notification Out – अभी करें Apply

Mohd Hafiz

Mohd Hafiz is a Crypto News Analyst and Content Writer with over 2 years of experience in blogging and digital publishing. He covers Bitcoin, altcoins, crypto market trends, price predictions, and blockchain developments, providing readers with reliable and up-to-date cryptocurrency insights.
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment