Nissan Magnite Price Cut 2025: निसान इंडिया ने ग्राहकों को बड़ा तोहफ़ा दिया है। सरकार द्वारा पैसेंजर व्हीकल्स पर जीएसटी दरों में कटौती का पूरा फायदा कंपनी ने सीधे कस्टमर्स को पास-ऑन कर दिया है। इसके बाद Magnite की कीमतों में ₹1 लाख तक की भारी गिरावट आई है। नई प्राइस 22 सितंबर 2025 से, यानी नवरात्रि के पहले दिन से लागू होगी। लेकिन ग्राहक अभी से डीलरशिप पर बुकिंग कर सकते हैं।
Nissan Magnite नई कीमतें (2025)
अब एंट्री-लेवल Nissan Magnite Visia MT की कीमत घटकर मात्र ₹5.61 लाख (एक्स-शोरूम) रह गई है, जो इसे भारत की सबसे सस्ती और सेफ कॉम्पैक्ट SUV में से एक बनाती है। वहीं मिड और टॉप वेरिएंट्स जैसे Kuro Edition और Turbo CVT की कीमतें भी 10 लाख रुपये से कम हो गई हैं।

नई प्राइस लिस्ट
वेरिएंट | पुरानी कीमत | नई कीमत |
---|---|---|
MT Visia | ₹6,14,000 | ₹5,61,600 |
MT Visia+ | ₹6,64,000 | ₹6,07,400 |
MT Acenta | ₹7,29,000 | ₹6,66,800 |
MT Kuro Edition | ₹8,30,500 | ₹7,59,600 |
Turbo MT XV | ₹10,18,000 | ₹9,31,100 |
Turbo CVT Tekna+ | ₹11,76,000 | ₹10,75,600 |
(सभी वेरिएंट्स की पूरी लिस्ट ऊपर टेबल में दी गई है)
CNG किट में भी फायदा
निसान ने Magnite के लिए CNG रेट्रोफिट किट की कीमत भी ₹3,000 घटा दी है। अब यह सिर्फ ₹71,999 में उपलब्ध होगी। ये किट Motogen (Govt. Certified) द्वारा बनाई गई है और 3 साल/1 लाख किमी की वारंटी के साथ आती है।
फीचर्स और इंटीरियर
- 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट (Android Auto, Apple CarPlay सपोर्ट)
- मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग
- वायरलेस चार्जर, क्रूज़ कंट्रोल
- 6 एयरबैग्स, ADAS सेफ्टी फीचर्स
- 336 लीटर बूट स्पेस
- डुअल-टोन प्रीमियम इंटीरियर
इंजन और माइलेज
Nissan Magnite दो इंजन ऑप्शन्स में आती है:
- 1.0L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल – 71 PS पावर, 96 Nm टॉर्क, 5-स्पीड MT/AMT गियरबॉक्स
- 1.0L टर्बो पेट्रोल – 99 PS पावर, 152 Nm टॉर्क, 5-स्पीड MT या CVT ऑटोमैटिक
- माइलेज: कंपनी का दावा है कि Magnite 20+ kmpl का फ्यूल एफिशिएंसी दे सकती है।