Indian Army SSCW (Tech) Recruitment 2025: भारतीय सेना ने महिलाओं के लिए SSCW (Tech) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए कुल 31 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अगर आप इंजीनियरिंग या सामान्य ग्रेजुएशन कर चुकी हैं और देश सेवा का सपना देखती हैं, तो यह आपके लिए एक शानदार अवसर है।
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 23 जुलाई 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 21 अगस्त 2025
आधिकारिक वेबसाइट: joinindianarmy.nic.in
भारतीय सेना SSCW (Tech) भर्ती 2025 – मुख्य जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती संगठन | भारतीय सेना (Indian Army) |
| पद का नाम | SSCW (Tech), SSCW (Non-Tech), SSC(W) (Non-UPSC) |
| कुल रिक्तियां | 31 |
| आवेदन माध्यम | ऑनलाइन |
| आवेदन प्रारंभ | 23 जुलाई 2025 |
| अंतिम तिथि | 21 अगस्त 2025 |
| आधिकारिक वेबसाइट | joinindianarmy.nic.in |
Indian Army SSCW (Tech) भर्ती 2025 नोटिफिकेशन PDF
आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF 23 जुलाई 2025 को जारी कर दिया गया है। इसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया, वेतनमान और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई है।
📥 नोटिफिकेशन डाउनलोड करें
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 23 जुलाई 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 21 अगस्त 2025
- ऑफलाइन आवेदन (यदि लागू हो) जमा करने की अंतिम तिथि: 29 अगस्त 2025
योग्यता मानदंड
आयु सीमा (1 अप्रैल 2026 के अनुसार):
- न्यूनतम: 20 वर्ष
- अधिकतम: 27 वर्ष
- जन्म तिथि सीमा: 1 अप्रैल 1999 से 31 मार्च 2006 के बीच
शैक्षिक योग्यता:
- SSCW (Tech): किसी भी इंजीनियरिंग शाखा में B.E./B.Tech
- SSCW (Non-Tech): किसी भी विषय में स्नातक (Graduation)
अंतिम वर्ष के छात्राएं भी आवेदन कर सकती हैं, लेकिन उन्हें अंतिम तिथि तक सभी जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे।
भारतीय सेना ऑफिसर वेतनमान (7वें वेतन आयोग के अनुसार)
| रैंक | लेवल | वेतन (रु.) |
|---|---|---|
| लेफ्टिनेंट | लेवल-10 | ₹56,100 – ₹1,77,500 |
| कैप्टन | लेवल-10B | ₹61,300 – ₹1,93,900 |
| मेजर | लेवल-11 | ₹69,400 – ₹2,07,200 |
| लेफ्टिनेंट कर्नल | लेवल-12A | ₹1,21,200 – ₹2,12,400 |
| कर्नल | लेवल-13 | ₹1,30,600 – ₹2,15,900 |
| ब्रिगेडियर | लेवल-13A | ₹1,39,600 – ₹2,17,600 |
| मेजर जनरल | लेवल-14 | ₹1,44,200 – ₹2,18,200 |
| लेफ्टिनेंट जनरल (HAG) | लेवल-15 | ₹1,82,200 – ₹2,24,100 |
| लेफ्टिनेंट जनरल (HAG+) | लेवल-16 | ₹2,05,400 – ₹2,24,400 |
| VCOAS/आर्मी कमांडर | लेवल-17 | ₹2,25,000 (स्थिर) |
| COAS (सेना प्रमुख) | लेवल-18 | ₹2,50,000 (स्थिर) |
रिक्ति विवरण – SSCW (Tech) भर्ती 2025
| पद का नाम | कुल पद |
|---|---|
| SSC(Tech)-66 महिला | 29 |
| SSC(W) (Non-Tech) | 01 |
| SSC(W) Tech | 01 |
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं
- “Officers Entry – Apply/Login” पर क्लिक करें
- खुद को रजिस्टर करें और लॉगिन करें
- आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें
- आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें








