---Advertisement---

Haryana: HSSC Group C Result जारी, हाईकोर्ट से रोक हटी.

By: Mohd Hafiz

On: Tuesday, February 6, 2024 2:13 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Haryana: HSSC Group C Result Declaire नौकरियों के परिणाम जारी, ग्रुप सी की 20 हजार भर्तियों को हाईकोर्ट ने दी मंजूरी

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सोमवार की रात अर्धरात्रि के बाद 59 श्रेणियों के नौकरियों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इन भर्तियों के लिए आयोग ने अंतिम परिणाम जारी करके चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।

इससे पहले सोमवार को शाम को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार और कर्मचारी चयन आयोग को बड़ी राहत दी थी। हाईकोर्ट ने ग्रुप सी के 20 हजार पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी थी। हाईकोर्ट में हरियाणा के एडवोकेट जनरल ने बताया था कि याचिकाकर्ताओं को भर्ती प्रक्रिया में न्याय मिलेगा और उनके लिए कुछ पद खाली रखे जाएंगे। हाईकोर्ट ने इस बात पर विश्वास करते हुए एक फरवरी को लगाई गई रोक को हटा दिया था। इसके बाद आयोग ने विभिन्न विभागों में 59 श्रेणियों के ग्रुप सी पदों के लिए परिणाम घोषित किए।

READ MORE  INDIAN ARMY RECRUITMENT NOTIFICATION OUT 2024: FOR 380+ VACANCIES, CHECK POST, AGE, QUALIFICATION.

याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट में यह याचिका दायर की थी कि सरकार ग्रुप सी के 32 हजार पदों पर भर्ती कर रही है। उन्होंने कहा था कि उन्होंने आयोग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन किया था लेकिन उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया गया था। इस वजह से वे योग्य होने के बावजूद भी विभिन्न पदों के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे। हाईकोर्ट ने एक फरवरी को सुनवाई करते हुए भर्ती के परिणाम जारी करने पर रोक लगाई थी।

Mohd Hafiz

Hello Friends, I am Mohd Hafiz. I am a Blogger and Content Writer at Mewat News Website. I have 2 years experience in Blogging and Content Writing in various fields like Govt. Job Updates and news updates.
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment