---Advertisement---

Xiaomi YU7 Electric SUV Launch: टेस्ला को टक्कर देने आई ₹30 लाख की दमदार EV

By: Mohd Hafiz

On: Friday, June 27, 2025 3:25 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Xiaomi YU7 Electric SUV: टेस्ला को टक्कर देने आ गई Xiaomi की धमाकेदार इलेक्ट्रिक SUV, 3 मिनट में बुक हुई 2 लाख यूनिट्स!
चीन की टेक्नोलॉजी दिग्गज Xiaomi ने अपनी नई Xiaomi YU7 Electric SUV को लॉन्च करके एक बार फिर EV मार्केट में तूफान ला दिया है। SU7 इलेक्ट्रिक सेडान के बाद यह Xiaomi की दूसरी फुली इलेक्ट्रिक कार है, और इसने लॉन्च के साथ ही रिकॉर्ड तोड़ बुकिंग्स हासिल कर ली हैं। Xiaomi YU7 SUV की कीमत चीन में CNY 253,000 (लगभग ₹30.25 लाख) से शुरू होती है और यह Tesla Model Y से लगभग ₹1.2 लाख सस्ती है, जिससे इसे एक मजबूत कॉम्पिटिशन माना जा रहा है। लॉन्च के महज़ 3 मिनट के अंदर YU7 को 2 लाख से ज़्यादा बुकिंग्स मिल गईं, और पहले घंटे में यह आंकड़ा 3 लाख तक पहुंच गया, जो SU7 की बुकिंग्स से कहीं ज्यादा है। SU7 को पहले 24 घंटे में 90,000 बुकिंग्स मिली थीं।

READ MORE  IPL2024 Updates: IPL 2024 का उद्घाटन मैच: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

Xiaomi YU7 को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है: Standard वेरिएंट की कीमत है CNY 253,000 (₹30.25 लाख), Pro की CNY 279,900 (₹33.40 लाख), और Max वेरिएंट की CNY 329,900 (₹39.37 लाख)। बुकिंग अमाउंट CNY 20,000 (₹2.4 लाख) रखा गया है, जो दर्शाता है कि Xiaomi को अपने प्रोडक्ट्स पर पूरा भरोसा है।

Xiaomi YU7 Electric SUV
Xiaomi YU7 Electric SUV

Xiaomi YU7 का डिज़ाइन SU7 की डिज़ाइन लैंग्वेज को फॉलो करता है लेकिन SUV फॉर्म में इसे और भी ज्यादा बोल्ड और स्टाइलिश बनाया गया है। इसमें कनेक्टेड LED टेल लाइट्स, स्पोर्टी बम्पर्स, फ्लश डोर हैंडल्स, 21-इंच तक के अलॉय व्हील्स और स्मूद पैनलिंग दी गई है। इसका इंटीरियर भी किसी लग्जरी EV से कम नहीं है। इसमें 1.1 मीटर वाइड Hyperscreen है जिसमें तीन Mini-LED डिस्प्ले शामिल हैं, Nappa Leather सीट्स हैं, 25-स्पीकर वाला Dolby Atmos साउंड सिस्टम है और रियर पैसेंजर्स के लिए 6.68-इंच की टचस्क्रीन भी दी गई है। बूट स्पेस 678 लीटर का है जिसे 1758 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। कलर ऑप्शंस में Turquoise Grey, Coral Orange, Twilight Blue और Iris Purple शामिल हैं।

READ MORE  Nafe Singh Rathee Death: INLD के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या, विपक्ष ने मांगा CM और HM का इस्तीफा

कार की लंबाई 4,999mm, चौड़ाई 1,996mm और व्हीलबेस 3,000mm है। इसमें Silicon Carbide 800V बैटरी आर्किटेक्चर दिया गया है। Standard वेरिएंट में 96.3kWh की बैटरी है, 315 bhp की पावर है और यह RWD सिस्टम के साथ 835km की रेंज देता है। Pro वेरिएंट में वही बैटरी है लेकिन AWD सिस्टम के साथ 489 bhp पावर मिलती है और रेंज 770km है। Max वेरिएंट में 101.7kWh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसमें 681 bhp पावर और 760km की रेंज है। 0-100km/h की स्पीड यह वेरिएंट सिर्फ 3.23 सेकंड में पकड़ लेता है।

Xiaomi YU7 Electric SUV
Xiaomi YU7 Electric SUV

फिलहाल Xiaomi ने YU7 या SU7 की भारत में लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन भारत में तेजी से बढ़ते EV मार्केट और Xiaomi के टेक्नोलॉजी फोकस को देखते हुए, बहुत संभव है कि कंपनी जल्द ही इसे भारतीय बाजार में उतारे। अगर ऐसा होता है तो Xiaomi YU7, Tata Nexon EV, MG ZS EV और Hyundai Kona को कड़ी टक्कर दे सकती है। Tesla के मुकाबले इसकी कीमत कम और फीचर्स ज्यादा हैं, जिससे यह एक दमदार विकल्प बन सकती है।

READ MORE  India-Pakistan Ceasefire 2025: भारत-पाकिस्तान ने किया फुल सीजफायर का ऐलान, ट्रंप की मध्यस्थता से बनी बात

Mohd Hafiz

Hello Friends, I am Mohd Hafiz. I am a Blogger and Content Writer at Mewat News Website. I have 2 years experience in Blogging and Content Writing in various fields like Govt. Job Updates and news updates.
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment